भारत सरकार | Government of India
मुख्य आयकर आयुक्त (केन्द्रीय)-2, दिल्ली के कार्यालय द्वारा, श्रीमती सुरभि अहलूवालिया, मुख्य आयकर आयुक्त (केन्द्रीय)-2 तथा श्री समीर कुमार श्रीवास्तव, प्रधान आयकर आयुक्त (केन्द्रीय)-3, दिल्ली के मार्गदर्शन में “राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम” के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सेवा भाव को प्रोत्साहित कर उन्हें सहानुभूति, प्रतिबद्धता व उत्तरदायित्व के साथ जन सेवा हेतु प्रेरित करना था। प्रशिक्षण सत्र मुख्य प्रशिक्षक श्री अनिरुद्ध सरन सिंह, अपर आयकर आयुक्त द्वारा 02 से 12 सितंबर 2025 तक पाँच चरणों में आयोजित हुए। कुल 181 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया और लाभान्वित हुए।